Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    आंगनवाड़ी से सिंटेक्स टंकी चोरी

    June 26, 2026

    बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    June 26, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव 2026 का औपचारिक सफल आयोजन

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»छत्तीसगढ़»बिलासपुर में सरकंडा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग को तहसीलदार को पीटना पड़ा भारी, 50 से अधिक तहसीलदारों ने कलेक्टर और आईजी ऑफिस घेरा
    छत्तीसगढ़

    बिलासपुर में सरकंडा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग को तहसीलदार को पीटना पड़ा भारी, 50 से अधिक तहसीलदारों ने कलेक्टर और आईजी ऑफिस घेरा

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaNovember 22, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर,सरकंडा थाना के निलंबित थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग और उनके आरक्षकों द्वारा जगदलपुर के करपाबनड में पदस्थ नायब तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा से मारपीट करना पुलिस को भारी पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ के सभी जिले के तहसीलदार बिलासपुर में है और उन्होंने थाना प्रभारी और आरक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर लाम बंद हो गए हैं। गुरुवार को उन्होंने इस सिलसिले में बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण से मुलाकात कर पूरे मामले में जांच की मांग की है। उनका कहना है कि वह फिलहाल पुलिस की जो कार्यवाही हुई है उसे असंतुष्ट है और यही वजह है कि उन्होंने जांच कमेटी नियुक्त कर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने आईजी संजीव शुक्ला से भी मुलाकात कर जांच कमेटी गठित करने की मांग की है ऐसा नहीं होने पर उन्होंने आगे रणनीति तैयार करने का कहा है।

    घटना 16 नवंबर 2024 की है जब जगदलपुर के नायब तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा जगदलपुर से बिलासपुर आए। रेलवे स्टेशन से वे अपने भाई और पिता के साथ सरकंडा के हनुमान मंदिर के पास पहुंचे थी इसी दौरान सरकंडा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग और दो और आरक्षकों ने उन्हें रोका और उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने लगे। आप के मुताबिक उन्हें पूरी रात थाने में बिठाया गया। और जब बात बढ़ गई तब सरकंडा पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया जिसके बाद उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और आईजी डॉक्टर संजीव शुक्ला से की है।
    इस पूरी घटना के बाद आईजी डॉक्टर संजीव शुक्ला ने सरकंडा थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट भी मांगी गई है। इसके बावजूद छत्तीसगढ़ के तहसीलदार इस पूरे मामले में कार्यवाही से संतुष्ट नही है और गुरुवार को उन्होंने इस पूरे मामले में बड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

    बुधवार को बिलासपुर में सरकंडा थाना का वह वीडियो फुटेज वायरल हुआ है जिसमें सरकंडा थाना प्रभारी नवरंग जगदलपुर के नायब तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा से और उनके परिवार वालों से दुर्व्यवहार करते दिख रहे हैं। इसके बाद ही यह पूरा मामला और तूल पकड़ते जा रहा है और अब विवाद पुलिस बनाम तहसीलदार हो गई है। मामले में तहसीलदार संघ का कहना है कि उन्हें कलेक्टर और आईजी की तरफ से बड़ी कार्यवाही का आश्वासन मिला है

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब रु5 लाख करोड़ का योगदान दिया

    June 25, 2026

    वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग

    June 17, 2026

    खबर ऊर्जा ब्रेकिंग न्यूज़ : गृह मंत्री कानून व्यवस्था की ले रहे थे समीक्षा बैठक इधर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक हुए लूट के शिकार

    May 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    आंगनवाड़ी से सिंटेक्स टंकी चोरी

    By Ramesh VermaJune 26, 20260

    कोरबा,कोरबा अंचल दर्री थाना क्षेत्र में शातिर चोरों ने सीधे दर्री थाने के ठीक सामने,…

    बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    June 26, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव 2026 का औपचारिक सफल आयोजन

    June 26, 2026

    पूर्व पार्षद की 18 वर्षी पुत्री ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

    June 26, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,797)
    • छत्तीसगढ़ (166)
    • दुनिया (26)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.