Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    एल्युमिनियम ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    September 22, 2026

    Shivay Hospital Korba: डॉ. नागेंद्र बागरी की निगरानी में 600 ग्राम के नन्हे योद्धा ने जीती जिंदगी की जंग, 90 दिन NICU के बाद 2.070 किलो होकर घर जाने को तैयार

    September 21, 2026

    नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»Blog»बालको ने बड़ा खाना कार्यक्रम में सुरक्षा कर्मचारियों को किया सम्मानित
    Blog

    बालको ने बड़ा खाना कार्यक्रम में सुरक्षा कर्मचारियों को किया सम्मानित

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaMarch 29, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने सुरक्षा कर्मचारियों के लिए ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम में 400 से ज्यादा लोग एकत्रित हुए। सीईओ ने आपाकालिन परिस्थितियों से निपटने में सुरक्षा कर्मियों के समर्पण की सराहना करते हुए उनको सम्मानित किया। मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

    बड़ा खाना का आयोजन सुरक्षा टीम की एकता और ताकत का उत्सव है। यह आयोजन उनके अटूट समर्पण और हमेशा मुस्तैद डटे रहने के प्रति सम्मान प्रकट करता है। इस अवसर पर सुरक्षा और अग्निशमन कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान, सदैव तत्पर रहने के लिए पुरस्कृत किया गया। इस प्रोत्साहन से सुरक्षा और सतर्कता की संस्कृति को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ट्रांसजेंडर महिला एवं पुरुष कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया। कलाकारों के मनमोहक नृत्य ने सभी का दिल जीता। साथ ही नाटक के माध्यम से सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य भी किया गया।

    कार्यक्रम एवं सुरक्षा कर्मचारियों की सराहना करते हुए बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि यह आयोजन सभी लोगों के सामूहिक प्रयास और सहयोग को दर्शाता है। हम एक औद्योगिक संगठन के रूप में समुदाय की सुरक्षा और भलाई को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने सुरक्षा को मजबूत करने के लिए तकनीकी प्रगति के महत्व पर जोर दिया। सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सिर्फ नियमों का पालन करना नहीं है बल्कि यह हमारे कार्य करने के तरीके में समाहित है। कंपनी अपने संयंत्र के साथ-साथ समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है।

    कंपनी संयंत्र में परिसर के साथ-साथ बालको टाउनशिप में एक सुरक्षित वातावरण बनाने में भी योगदान दे रहा है। आकास्मिक आग की दुर्घटनाओं से निपटने तथा रोकथाम के लिए कर्मचारियों एवं समुदाय के लोगों को प्रशिक्षित करता है। वित्तीय वर्ष में अग्निशमन विभाग ने बालसदन स्कूल, पुलिस स्टेशन, डीपीएस स्कूल, शासकीय स्कूल, गोढ़ी, बेलगरी बस्ती और आईओसीएल गोपालपुर आदि स्थानों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। इसमें कुल 656 व्यक्तियों को अग्निशामक यंत्र संचालन, सीपीआर, एलपीजी आधारित आग जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया है। अग्निशमन विभाग ने बालको संयंत्र के बाहर 137 अग्नि कॉल का जवाब दिया है।

    कंपनी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कंपनी ने विभिन्न पहल का आयोजन किया है। वाहनों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए कंपनी ने थर्मोप्लास्टिक मार्किंग सहित विभिन्न मार्गों पर स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग और 40 रेट्रो-रिफ्लेक्टिव साइनबोर्ड तैनात किय हैं। कंपनी निरंतर जागरूकता और शैक्षिक पहल के माध्यम से समुदाय के भीतर सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने के लिए कटिबद्ध है।

    सुरक्षा क्षेत्र में बालको अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर (सीएसओसी) की मदद से यातायात एवं सड़क सुरक्षा और आपूर्ति श्रृंखला सहित विभिन्न सुरक्षा कार्यों में बेहतर निर्णय लेने के लिए डिजिटल इंटेलिजेंस और डेटा अंतर्दृष्टि का लाभ उठा रहा है। रियल टाइम डेटा की निगरानी, कोयला यार्ड में हॉट स्पॉट डिटेक्शन सिस्टम जैसी परियोजनाओं सहित एंड-टू-एंड डिजिटल डैशबोर्ड की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए थर्मल निरीक्षण का उपयोग करना शामिल है। कंपनी के सीएसओसी ने अत्याधुनिक समाधानों के साथ सभी समस्याओं एवं चुनौतियों को दूर किया है जो सुरक्षा और नवाचार के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    कोरबा प्रेस क्लब ने आयोजित की ‘हनुमान अंश’ की विशेष फ्री स्क्रीनिंग, पत्रकारों ने परिवार संग उठाया आनंद

    September 19, 2026

    महिला कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने दी देशवासियों को 77 वे गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं

    January 26, 2026

    ढेगुरनाला में मिला अज्ञात शव-रेस्क्यू ऑपरेशन होगा आज सुबह

    July 15, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    एल्युमिनियम ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    By Ramesh VermaSeptember 22, 20260

    कोरबा, भारत जब 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने और वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप…

    Shivay Hospital Korba: डॉ. नागेंद्र बागरी की निगरानी में 600 ग्राम के नन्हे योद्धा ने जीती जिंदगी की जंग, 90 दिन NICU के बाद 2.070 किलो होकर घर जाने को तैयार

    September 21, 2026

    नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 20, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने आयोजित की ‘हनुमान अंश’ की विशेष फ्री स्क्रीनिंग, पत्रकारों ने परिवार संग उठाया आनंद

    September 19, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (2,931)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.