पूर्व विधायक स्व. कृष्णालाल जायसवाल (गुरूजी) की धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या देवी जायसवाल का हुआ निधन-कल होगी अंत्येष्टि
कोरबा ,जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. कृष्णालाल जायसवाल (गुरूजी) की धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या देवी जायसवाल, निवासी गांधी चौक कोरबा का 82 वर्ष की आयु में 19 नवंबर को देर शाम देहावसान हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं एवं उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
वे पुत्र महेन्द्र जायसवाल, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल पार्षद एवं अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण गजेन्द्र जायसवाल, राजेन्द्र जायसवाल अध्यक्ष पत्रकार सोसायटी कोरबा पौत्र सन्नी जायसवाल सहित नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गई हैं।
उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों, बस्तीवासियों सहित पुरे नगर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनकी अंतिम यात्रा सोमवार 20 नवंबर को दोपहर 12 बजे गांधी चौक स्थित उनके निवास स्थान से निकल कर स्थानीय मुक्तिधाम जाएगी।




