Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    कोरबा प्रेस क्लब का चुनाव 14 जून को

    June 7, 2026

    श्रीवास नाई सामाजिक कल्याण समिति ने आयोजित किया नि शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

    June 7, 2026

    रामपुर हाउसिंग बोर्ड में पेट्रोल चोरी की घटना से रहवासी परेशान-संदिग्ध युवक कैमरे में कैद, देखिए वीडियो

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 9
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा समेत 10 के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज ,कोर्ट के आदेश पर हुई
    कोरबा

    पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा समेत 10 के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज ,कोर्ट के आदेश पर हुई

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaMay 21, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    *0 इन पर दर्ज हुआ अपराध*
    *प्रार्थी आलोक विल्सन की ओर से बैरन उर्फ बिरन साय कुजुर, बिरिम साय टोप्पो , दीपक फिलीमोन , महावीर कुजूर , हेमिल्टन थामस , जे.डब्लू. दास , कु. पुष्पा मिंज , अरूण टोप्पो , शंकर केरकेटटा , मोहित केरकेट्टा के विरुद्ध धारा 120-B, 403, 406, 420, 467, 468 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।*

    बिलासपुर/कोरबा,छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित ईसाई कब्रिस्तान के नाम दर्ज जमीन की राजस्व रिकार्ड में कूटरचना और षडयंत्र कर धोखाधड़ी पूर्वक खरीद-बिक्री करने के मामले में पाली- तानाखार के पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्‌टा और उसके बेटे सहित 10 अन्य के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। सिविल लाइन पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की है।
    दरअसल, 2018 में कांग्रेस सरकार में विधायक चुनाव जीतने वाले मोहितराम को मुख्यमंत्री अधोसंरचना उन्नयन और विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी। सरकार ने उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया था।
    आरोप है कि मोहितराम केरकेट्‌टा ने अपने पद का दुरुपयोग कर बिलासपुर में कुदुदंड के चर्च ऑफ ख्राइस्ट मिशन इन इंडिया के कब्रिस्तान के नाम पर दर्ज करीब एक एकड़ जमीन की खरीदी अपने बेटे शंकर केरकेट्‌टा के नाम पर की थी।
    0 99 लाख में खरीदी 5 करोड़ की जमीन
    संस्था के कथित पदाधिकारियों ने तत्कालीन विधायक पाली-तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा और उनके बेटे के पास एक एकड़ जमीन को 99 लाख 22 हजार 500 रुपए में बेच दी। इसमें गवाह संस्था का वाहन चालक अरुण टोप्पो को बनाया गया है। बेची गई जमीन संस्था के रिकार्ड में ईसाई कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है। इसके अलावा पूर्व में चले न्यायिक मामले में भी जमीन को कब्रिस्तान बताया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि जमीन की कीमत करीब पांच करोड़ रुपए है जिसका सौदा भी इसी मूल्य पर किया गया है। आपसी सौदे में जमीन की कीमत 99 लाख रुपए बताकर बाकी के पैसों का बंदरबाट किया गया है, जबकि संस्था के सदस्यों को कब्रिस्तान की जमीन बेचने का अधिकार नहीं है और नहीं क्रेता को भी कब्रिस्तान की जमीन को खरीदने का अधिकार है।
    0 परिवाद पर आदेश के बाद अब FIR
    विद्यानगर निवासी आलोक विल्सन ने जमीन में कूटरचना और षडयंत्र कर धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से की थी। उन्होंने बताया था कि वे चर्च आफ ख्राइस्ट मिशन इन इंडिया कुदुदंड के सदस्य हैं। संस्था के माध्यम से तीन राज्यों में धार्मिक, शैक्षणिक और ट्रेनिंग स्कूलों का संचालन किया जाता है।
    संस्था के पदाधिकारियों का हर तीन साल में चुनाव होता है। चुने हुए सदस्यों की जानकारी पंजीयक फर्म्स और संस्थाएं को दी जाती है। वर्ष 2009-10 के बाद से संस्था का चुनाव नहीं हुआ है।
    उन्होंने कब्रिस्तान की जमीन के रिकार्ड में कूटरचना, षडयंत्र कर गलत तरीके से बेचने पर कार्रवाई करने की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर उन्होंने कोर्ट में परिवाद दायर कर दिया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    कोरबा प्रेस क्लब का चुनाव 14 जून को

    June 7, 2026

    श्रीवास नाई सामाजिक कल्याण समिति ने आयोजित किया नि शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

    June 7, 2026

    रामपुर हाउसिंग बोर्ड में पेट्रोल चोरी की घटना से रहवासी परेशान-संदिग्ध युवक कैमरे में कैद, देखिए वीडियो

    June 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    कोरबा प्रेस क्लब का चुनाव 14 जून को

    By Ramesh VermaJune 7, 20260

    कोरबा,कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28 की घोषणा हो चुकी है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल…

    श्रीवास नाई सामाजिक कल्याण समिति ने आयोजित किया नि शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

    June 7, 2026

    रामपुर हाउसिंग बोर्ड में पेट्रोल चोरी की घटना से रहवासी परेशान-संदिग्ध युवक कैमरे में कैद, देखिए वीडियो

    June 7, 2026

    बालको का सामुदायिक विकास कार्य सराहनीय: मंत्री लखन लाल देवांगन

    June 6, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,781)
    • छत्तीसगढ़ (164)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.