Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    May 1, 2026

    बालको ने संयंत्र में रासायनिक रिसाव पर मॉक ड्रिल का किया सफल आयोजन

    April 29, 2026

    CG BREAKING:तीहरे हत्याकांड में 6 साल बाद आया फैसला: आरोपी रवि शर्मा को मृत्युदंड

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»पानी की समस्या से जूझ रहे हैं वार्ड वासी, पार्षद ने उपलब्ध कराई टैंकर, देखिए पार्षद ने क्या कहा
    कोरबा

    पानी की समस्या से जूझ रहे हैं वार्ड वासी, पार्षद ने उपलब्ध कराई टैंकर, देखिए पार्षद ने क्या कहा

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaMay 30, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 टुल्लू पंप लगाने वाले पर निगम करेगी कार्यवाही, 02 दर्जन से अधिक वार्डो में मिली शिकायतें

    कोरबा , नगर पालिका निगम के आधे से  अधिक वार्डों में इन दिनों पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है वार्ड क्रमांक 33 रामपुर बस्ती में पानी की समस्या से लगातार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वार्ड पार्षद पालूराम साहू के द्वारा तत्काल इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम आयुक्त से चर्चा कर वार्ड में टैंकर की व्यवस्था करने  की निवेदन किया था आयुक्त मैडम द्वारा पार्षद के द्वारा दिया गया आवेदन  के आधार पर वार्ड में तत्काल पानी की व्यवस्था के लिए टैंकर की व्यवस्था की गई वार्ड पार्षद ने बताया कि नलों में टूल्लू पम्प लगाने वालों पर नगर निगम द्वारा कार्यवाही की जाएगी, जिसके तहत संबंधित पर अर्थदण्ड लगाने के साथ ही टूल्लू पम्प जप्त करने की कार्यवाही होगी तथा साथ ही नल कनेक्शन का विच्छेद भी किया जाएगा। नलों में टूल्लू पम्प लगाकर जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित करने वालों से निगम ने कहा है कि वे नलों में टूल्लू पम्प न लगाएं, इससे अन्य लोगों के घरों में पानी का प्रेशर कमजोर हो जाता है तथा उन्हें अनावश्यक परेशानियॉं उत्पन्न होती है। निगम द्वारा इस पर सघन कार्यवाही की तैयारी कर ली गई है, अतः टूल्लू पम्प न लगाएं तथा कार्यवाही से होने वाली असुविधा से बचे।
    यहॉं उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम केरबा द्वारा नियमित रूप से सुबह-शाम दिन में दो बार शुद्ध पेयजल की आपूर्ति वितरण पाईप लाईन व नल कनेक्शन के माध्यम से निगम क्षेत्र में की जाती है, निगम का यह प्रयास रहता है कि ग्रीष्म ऋतु में लोगों को पर्याप्त रूप से पानी मिले तथा उन्हे पानी की समस्या का सामना न करना पडे़। किन्तु समय-समय पर शिकायतें मिलती है कि लोगों द्वारा नलों में टूल्लू पम्प लगाकर अपने घरों में ज्यादा पानी खींचा जाता है, टूल्लू पम्प लगाकर पानी खीचने से अन्य लोगों के घरों में पानी का प्रेशर कम हो जाता है तथा उन्हें आवश्यकता के अनुरूप पानी नहीं मिल पाता, जबकि वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु के कारण पानी की आवश्यकता ज्यादा रहती है, कम पानी मिलने से लोगों को अनावश्यक असुविधा का सामना करना पड़ता है, नगर निगम कोरबा द्वारा टूल्लू पम्प लगाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है। जिन लोगों द्वारा टूल्लू पम्प लगाया जा रहा है उन पर अर्थदण्ड लगेंगा एवं टूल्लू पम्प भी जप्त कर लिया जाएगा, साथ ही नल कनेक्शन के विच्छेदन की कार्यवाही भी की जा सकती है।

    अन्य वार्डो के साथ इन वार्डो में ज्यादा शिकायतें

    नगर निगम क्षेत्रांतर्गत अन्य वार्डो के साथ-साथ कुछ चिन्हाकित वार्डो में नलों में टूल्लू पम्प लगाकर पानी खींचने की ज्यादा शिकायतें सामने आई हैं, जिन वार्डो में ज्यादा संख्या में टूल्लू पम्प लगाए जा रहे हैं, उनमें वार्ड क्र. 47 इंदिरानगर, वार्ड क्र. 52 दर्री थाना के पीछे, वार्ड क्र. 56 पंखादफाई, वार्ड क्र. 46 अयोध्यापुरी स्याहीमुड़ी, वार्ड क्र. 63 पुरैना, वार्ड क्र. 65 बांकी नंबर 04, बालको क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्र. 36 एवं 37 व अमरसिंह होटल के पीछे, कोरबा शहर अंतर्गत वार्ड क्र. 01 रामसागरपारा, वार्ड क्र. 03 राताखार, वार्ड क्र. 04 पुरानी बस्ती, वार्ड क्र. 05 धनुवारपारा, वार्ड क्र. 06 कोरबा भण्डारी चौक, वार्ड क्र. 07 मोतीसागरपारा, वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू, वार्ड क्र. 09 भिलाईखुर्द, वार्ड क्र. 10 वैष्णो दरबार, वार्ड क्र. 12 शारदा विहार, वार्ड क्र. 13 एवं 15, वाल्मिकी अटल आवास, वार्ड क्र. 14 पम्प हाउस, वार्ड क्र. 18 पथर्रीपारा, वार्ड क्र. 27 रामनगर, वार्ड क्र. 33 रामपुर आदि वार्ड शामिल हैं, इसके अतिरिक्त अन्य वार्डो में भी टूल्लू पम्प लगाए जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।

    नियमित की जा रही जल शुद्धता की जांच

    नगर निगम के जलप्रदाय विभाग के तकनीकी कर्मचारियों द्वारा निगम द्वारा आपूर्ति किए जाने वाले पेयजल की शुद्धता की जांच विभिन्न प्वाइंटों पर प्रतिदिन नियमित रूप से की जा रही है तथा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि विभिन्न क्षेत्रों में निगम द्वारा आपूर्तित पेयजल शुद्धता के निर्धारित मानक के अनुरूप हों, इसके साथ ही सभी वार्डो व बस्तियों में पर्याप्त रूप से पेयजल की आपूर्ति हो, नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त पेयजल मिले, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    May 1, 2026

    बालको ने संयंत्र में रासायनिक रिसाव पर मॉक ड्रिल का किया सफल आयोजन

    April 29, 2026

    कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल उपचार जारी

    April 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    By Ramesh VermaMay 1, 20260

    कोरबा,छत्तीसगढ़ को ‘भारत का धान का कटोरा’ कहा जाता है। धान यहां की मुख्य फसल…

    बालको ने संयंत्र में रासायनिक रिसाव पर मॉक ड्रिल का किया सफल आयोजन

    April 29, 2026

    CG BREAKING:तीहरे हत्याकांड में 6 साल बाद आया फैसला: आरोपी रवि शर्मा को मृत्युदंड

    April 29, 2026

    कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल उपचार जारी

    April 28, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,736)
    • छत्तीसगढ़ (163)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.