Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    हाथी से बचने के प्रयास में युवक हुआ घायल

    August 7, 2026

    निगम कमिश्नर को धमकाने के आरोप पर बवाल, कार्रवाई की मांग को लेकर पार्षद पहुंचे कलेक्टर-एसपी के पास

    August 5, 2026

    मलेरिया प्रभावित गांवों तक पहुंचे विधायक फूलसिंह राठिया, नाले और पगडंडी पार कर किया अंतिम छोर तक दौरा

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
    कोरबा

    टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaFebruary 25, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा , जिले की रहने वाली पूजा देवांगन आज आत्मनिर्भरता और नारी सशक्तिकरण की एक प्रेरणादायी मिसाल बन चुकी हैं। सिलाई-कढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ने की उनकी इच्छा ने उन्हें लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा तक पहुँचाया, जहाँ से उनके जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन की शुरुआत हुई। उन्होंने सबसे पहले टेलर दर्जी के बेसिक प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। यह उनके लिए वह पहला अवसर था, जिसने आगे उनकी प्रगति को गति दी। सात दिवस का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें चार हजार रुपये की स्टाइपेंड राशि और एक लाख रुपये तक का बिना गारंटर लोन प्राप्त हुआ, जिसके सहारे उन्होंने अपने छोटे व्यवसाय के काम को आगे बढ़ाना शुरू किया।
    अपने कौशल को और निखारने के उद्देश्य से पूजा ने आगे एडवांस टेलर दर्जी प्रशिक्षण में प्रवेश लिया। पंद्रह दिवसीय इस प्रशिक्षण ने उन्हें आधुनिक तकनीकों, नए तरीकों से डिज़ाइन तैयार करने और उन्नत उपकरणों के उपयोग की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस दौरान उन्हें प्रतिदिन पाँच सौ रुपये के मान से कुल साढ़े सात हजार रुपये स्टाइपेंड और एक हजार रुपये यात्रा भत्ता भी मिला। साथ ही उन्हें दो लाख रुपये तक का बिना गारंटर ऋण स्वीकृत होने का लाभ भी प्राप्त हुआ, जिससे उनके बढ़ते व्यवसाय को मजबूत आधार मिला।
    धीरे-धीरे पूजा ने अपने हुनर को कार्य में बदलना शुरू किया और घर पर ही सिलाई का काम शुरू कर दिया। उनके परिश्रम, प्रशिक्षण से मिले आत्मविश्वास और वित्तीय सहायता ने मिलकर उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाया। आज पूजा अपने परिवार की मजबूती का आधार हैं और अपने व्यवसाय को विस्तार देने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उनका यह सफर अनेक महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायी है कि अवसर, दृढ़ इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन मिल जाए तो हर महिला आत्मनिर्भर बन सकती है और अपने सपनों को साकार कर सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    हाथी से बचने के प्रयास में युवक हुआ घायल

    August 7, 2026

    निगम कमिश्नर को धमकाने के आरोप पर बवाल, कार्रवाई की मांग को लेकर पार्षद पहुंचे कलेक्टर-एसपी के पास

    August 5, 2026

    मलेरिया प्रभावित गांवों तक पहुंचे विधायक फूलसिंह राठिया, नाले और पगडंडी पार कर किया अंतिम छोर तक दौरा

    August 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    हाथी से बचने के प्रयास में युवक हुआ घायल

    By Ramesh VermaAugust 7, 20260

    कोरबा , कोरबा जिलान्तर्गत कुदमुरा वनपरिक्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी बनी हुई है। इनकी निगरानी…

    निगम कमिश्नर को धमकाने के आरोप पर बवाल, कार्रवाई की मांग को लेकर पार्षद पहुंचे कलेक्टर-एसपी के पास

    August 5, 2026

    मलेरिया प्रभावित गांवों तक पहुंचे विधायक फूलसिंह राठिया, नाले और पगडंडी पार कर किया अंतिम छोर तक दौरा

    August 5, 2026

    ब्रेकिंग न्यूज़ – कोरबा में आईएएस अधिकारी और कॉलेज प्रबंधन आमने-सामने, दुर्व्यवहार के आरोपों पर जांच की मांग

    August 5, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,869)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.