Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको ने मेटल डिवीजन पेट्रोल पंप में अग्नि आपातकालीन मॉक ड्रिल का किया आयोजन

    May 2, 2026

    वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    May 1, 2026

    बालको ने संयंत्र में रासायनिक रिसाव पर मॉक ड्रिल का किया सफल आयोजन

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»जीएसटी गड़बड़ी की जाँच में घिरे हितानंद पहले अपने गिरेबान में झांके निगम चुनाव में टिकट पाने कर रहे नौटंकी
    कोरबा

    जीएसटी गड़बड़ी की जाँच में घिरे हितानंद पहले अपने गिरेबान में झांके निगम चुनाव में टिकट पाने कर रहे नौटंकी

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJuly 7, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा,ऊर्जानगरी में नेताओं के बीच कमीशन और भ्रष्टाचार को लेकर रार कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब सोशल मीडिया में कमीशन लेने के आरोप लगने के बाद निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद ने हितानंद अग्रवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
    बता दें कि हितानंद अग्रवाल ने सोशल मीडिया में कमीशन लिए जाने का पोस्ट जारी किया था। जिसके जवाब में महापौर राजकिशोर प्रसाद ने जवाब देते हुए कहा है कि खुद हितानंद करोड़ों की जीएसटी की गड़बड़ी की जाँच में घिरे हैं और दूसरों पर कीचड़ उछालने से बाज नहीं आ रहे हैं।
    उन्हें देख लेना चाहिए कि यदि वह किसी पर एक उंगली उठा रहे तो चार उंगली उनकी ही ओर इशारा कर रही है। महापौर ने सवाल उठाए हैं कि क्या कारण है कि जीएसटी के छापे उनके संस्थानों पर बार-बार पड़ रहे हैं।अभी भी करोड़ों की जीएसटी की गड़बड़ी की जांच चल रही है।महापौर ने कहा है कि यदि उनके कारोबार से जुड़े आयकर आदि अन्य तथ्यों की सूक्ष्मता से जांच की जाए तो कई रहस्य उजागर होंगे। न केवल करोड़ों रुपए जीएसटी की गड़बड़ी का मामला सामने आएगा बल्कि कई अन्य गोरखधंधे से अनुपातहीन संपत्ति अर्जित किए जाने का पता चलेगा।महापौर ने कहा कि यह बात सभी जानते हैं कि हितानंद अपने चाचा पूर्व विधायक के राजनैतिक प्रभाव व नेतागिरी की आड़ में किस तरह सरकारी जमीनों पर कब्जा कर बड़ी इमारतें खड़ा कर रहे हैं। सम्पति कर के मामले में निगम को लाखों का नुकसान पहुंचा रहे हैं।सरकारी जमीनों पर अबैद्ध तरीके से कब्ज़ा कर कालोनी बनाकर किराया वसूली करना इनकी आदतों में सुमार है।
    महापौर ने सोशल मीडिया पर चल रहे कमीशन की बात पर कहा कि 3 साल पहले शहर की कथित सडक़ों का निर्माण डीएमएफ मद से कराया गया था। अनुबंध के प्रावधानों के अनुसार 3 साल तक सडक़ के रखरखाव की अवधि निर्धारित की गई थी, इस बीच सडक़ निर्माण करने वाली ठेका एजेंसी ने अपने कर्तव्यों का पालन भी किया। अब रखरखाव की अवधि समाप्त हो चुकी है। बरसात बाद नए सिरे से निर्माण का कार्य किया जाना है। जिन सडक़ों में रखरखाव की अवधि शेष है उनका मरम्मत निर्माण एजेंसी के कॉस्ट पर किया जाएगा, और अनुबंध के प्रावधानों के अनुसार जांच संस्थित कर निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी। सडक़ निर्माण के लिए कमीशन लिए जाने जैसे आरोप हास्यास्पद और बेबुनियाद है। यह हितानंद के कुंठा व पूर्वाग्रह को दर्शाता है।
    महापौर ने आरोप लगाया कि वास्तव में विधानसभा चुनाव में विधानसभा का टिकट पाने के लिए विपक्ष की सक्रिय भूमिका बताने के लिए मीडिया में छाये रहने की नौटंकी, विधानसभा का टिकट नहीं मिला तो लोकसभा के टिकट के लिए मीडिया में छाये रहने के की नौटंकी करते रहे और अब आने वाले चुनाव में कोरबा निगम में महापौर का टिकट पाने के लिए निराधार आरोप लगाकर मीडिया में छाये रहने की नौटंकी उनके द्वारा की जा रही है। जनता के हितैषी बनने वाले हितानंद तो खुद अरबपति आदमी है भीख मांगने की जरूरत क्या है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको ने मेटल डिवीजन पेट्रोल पंप में अग्नि आपातकालीन मॉक ड्रिल का किया आयोजन

    May 2, 2026

    वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    May 1, 2026

    बालको ने संयंत्र में रासायनिक रिसाव पर मॉक ड्रिल का किया सफल आयोजन

    April 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको ने मेटल डिवीजन पेट्रोल पंप में अग्नि आपातकालीन मॉक ड्रिल का किया आयोजन

    By Ramesh VermaMay 2, 20260

    कोरबा, वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने मेटल डिवीजन…

    वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    May 1, 2026

    बालको ने संयंत्र में रासायनिक रिसाव पर मॉक ड्रिल का किया सफल आयोजन

    April 29, 2026

    CG BREAKING:तीहरे हत्याकांड में 6 साल बाद आया फैसला: आरोपी रवि शर्मा को मृत्युदंड

    April 29, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,737)
    • छत्तीसगढ़ (163)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.