ग्राम जरवे – हरदी में महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर माल्यार्पण कर किया गया स्मरण

जांजगीर-चांपा, जांजगीर – चांपा जिले के ग्राम जरवे हरदी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती जिला कांग्रेस कमेटी (चिकित्सा प्रकोष्ठ) के जिला अध्यक्ष डॉ.शशांक साव के नेतृत्व में हाई स्कूल हरदी स्थित गाँधी प्रतिमा के समक्ष मनाया गया इस मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें स्मरण किया।


इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी (चिकित्सा प्रकोष्ठ) के अध्यक्ष डॉ शशांक साव ने कहा कि मोहन दास करमचंद गांधी, एक ऐसा नाम जो दुनियाभर में अपने दृश निश्चय, सत्य के लिये अटल-अडिग और अहिंसा के रास्ते पर चलकर विजय हासिल करने के लिए जाना जाता है। उनके जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, स्कूल में औसत विद्यार्थी होने के बावजूद उन्होने भारत में ब्रिटिश शासन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। वे असाधारण बुद्धि और सिद्धांतों वाले आदमी थे। महात्मा गांधी का जीवन और शिक्षाएं सभी उम्र के लोगों, विशेषकर स्कूली छात्रों को प्रेरित करती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतीश वर्मा, गीता प्रसाद मीरी, उदय देवांगन ,राजेश ,अमित यादव ,राम प्रसाद वर्मा, सुरेश मनहरण ,मकसूदन ,नवरत्न सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे




