Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    May 1, 2026

    बालको ने संयंत्र में रासायनिक रिसाव पर मॉक ड्रिल का किया सफल आयोजन

    April 29, 2026

    CG BREAKING:तीहरे हत्याकांड में 6 साल बाद आया फैसला: आरोपी रवि शर्मा को मृत्युदंड

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»कलेक्टर और एसपी ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने सड़क पर उतर कर चौक-चौराहों का किया अवलोकन
    कोरबा

    कलेक्टर और एसपी ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने सड़क पर उतर कर चौक-चौराहों का किया अवलोकन

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaFebruary 18, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0सीएसईबी-चौक,सुनालिया मार्ग,सर्वमंगला-कुसमुंडा-इमलीछापर,बालको-रिस्दी मार्ग का किया निरीक्षण

    कोरबा, शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में पहल करते हुए जिले के कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने देर शाम आज दूसरी बार सड़क पर उतर कर सीएसईबी चौक, सुनालिया मार्ग, संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग, सर्वमंगला चौक, बरमपुर रोड़ सहित कुसमुंडा-इमली छापर मार्ग का अवलोकन किया। उन्होंने शहरों में यातायात को सुगम बनाने और ट्रैफिक में अवरोधक बन रहे कारणों को मौके पर जाकर जानने के साथ ही लोक निर्माण विभाग,सेतु विभाग,नगर पालिक निगम, पुलिस,परिवहन विभाग सहित एसईसीएल के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सिद्दार्थ तिवारी, निगमायुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, एसडीएम कोरबा श्री श्रीकांत वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने शहर के मुख्य मार्ग सहित भारी वाहन चलने वाले मार्ग का निरीक्षण किया।

    उन्होंने सर्वप्रथम सीएसईबी चौक में यातायात को व्यवस्थित बनाने, वाय शेप ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर आवश्यक चर्चा करते हुए दिशा निर्देश दिए। शहर के मुख्य मार्ग नहर पुल सुनालिया मार्ग में लगने वाले जाम और संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग स्थल पर अंडर पास निर्माण पर चर्चा करते हुए इससे होने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर भी उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर और एसपी ने सर्वमंगला तिराहा, सर्वमंगला-बरमपुर मार्ग, कुसमुंडा-इमलीछापर मार्ग का निरीक्षण कर भारी वाहनों से होने वाले ट्रैफिक जाम और इसमें सुचारू यातायात के विकल्पों पर लम्बी चर्चा की। उन्होंने रेलवे क्रॉसिंग बन्द रहने, कोयला वाले ट्रक के आवागमन तथा आमनागरिको के लिए सुरक्षित आवागमन पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि इमलीछापर मार्ग में भारी वाहन चलने से आमनागरिको को परेशानी न हो और जो भी निर्माण कार्य जारी है उसे समय पर पूरा किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने एसईसीएल के अधिकारियों को भी सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए विकल्प तैयार कर आने वाले दिनों में होने वाली बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए। कलेक्टर और एसपी ने अधिकारियों के साथ ट्रांसपोर्ट नगर स्टेडियम चौक, रिस्दी चौक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बालको मार्ग से रिसदी चौक में भारी वाहनों के दबाव को कम करने और सड़क पर पार्किंग न हो इसके लिए देबू पावर प्लांट की रिक्त भूमि पर पार्किंग की व्यवस्था हेतु पहल करने के निर्देश एसडीएम को दिए। कलेक्टर ने कहा कि भारी वाहनों के कारण यातायात का दबाव और इसके कारण जाम न लगे, इसका ध्यान रखा जाएं। भारी वाहनों के कारण आमजनों को परेशानी न हो और दुर्घटना की स्थिति न बने इसका भी विशेष ध्यान रखते हुए ट्रैफिक प्लान बनाने के निर्देश दिए।  उन्होंने खदान से कोयला लेकर निकलने वाले भारी वाहनों का संचालन निर्धारित रूट से ही करने के निर्देश दिए। वहीं भारी वाहनों के शहर के भीतर प्रवेश मार्गो एवं निकासी प्वाइंट का अवलोकन कर यातायात व्यवस्था बेहतर व सुगम बनाने  के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मुख्य मार्गों पर वाहनों को बेतरतीब ढंग से पार्किंग नहीं होना चाहिए ताकि अनावश्यक रूप से यातायात बाधित न हो। शहर की यातायात व्यवस्था के संबंध जल्द ही एक बैठक भी आयोजित की जाएगी,जिसमें जिला प्रशासन के साथ सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारियों सहित अन्य शामिल होंगे। गौरतलब है कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कलेक्टर द्वारा अपने जॉइनिंग के साथ ही 6 जनवरी को सड़क पर निरीक्षण किया गया था। आज पुनः देर शाम से रात्रि तक उन्होंने सड़क पर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और सड़क चौड़ीकरण, वाय शेप ब्रिज,अंडर पास,स्ट्रीट लाइट,पार्किंग आदि पर चर्चा करते हुए दिशा निर्देश दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    May 1, 2026

    बालको ने संयंत्र में रासायनिक रिसाव पर मॉक ड्रिल का किया सफल आयोजन

    April 29, 2026

    कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल उपचार जारी

    April 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    By Ramesh VermaMay 1, 20260

    कोरबा,छत्तीसगढ़ को ‘भारत का धान का कटोरा’ कहा जाता है। धान यहां की मुख्य फसल…

    बालको ने संयंत्र में रासायनिक रिसाव पर मॉक ड्रिल का किया सफल आयोजन

    April 29, 2026

    CG BREAKING:तीहरे हत्याकांड में 6 साल बाद आया फैसला: आरोपी रवि शर्मा को मृत्युदंड

    April 29, 2026

    कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल उपचार जारी

    April 28, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,736)
    • छत्तीसगढ़ (163)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.