Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    विधायक फूल सिंह राठिया की पहल से पुरेना में विकास की नई सौगात, भूमिपूजन कार्यक्रम में दिखा उत्साह

    April 17, 2026

    वेदांता पावर प्लांट हादसा – पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित, जांच कमेटी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

    April 16, 2026

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल नई दिल्ली, ने दसवीं की परीक्षा परिणाम घोषित की-डीएव्ही कोरबा का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»कलयुग में नाम की महिमा अपरंपार, नाम लेने से ही नारायण चले आते हैं- आचार्य मृदुलकांत शास्त्री
    कोरबा

    कलयुग में नाम की महिमा अपरंपार, नाम लेने से ही नारायण चले आते हैं- आचार्य मृदुलकांत शास्त्री

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaSeptember 6, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा,आशीर्वाद प्वाइंट, पंडित दीनदयाल सांस्कृतिक भवन टीपीनगर कोरबा में पितृ मोक्षार्थ गया श्राद्ध निमित्त कबुलपुरिया परिवार द्वारा कराया जा रहा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह महोत्सव के आज तृतीय दिवस भागवत भूषण आचार्यश्री मृदुलकांत शास्त्री जी महाराज ने नाम की महिमा का बखान किया और कहा कि यदि हम अनजाने में ही नारायण का नाम लेते हैं तो भगवान भाव के भूखे होते हैं और चले आते हैं। कलयुग में नारायण के नाम की महिमा अपरंपार है।

    उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपनी संतानों का नाम भगवान के नाम पर रखें, नाम में भी संस्कार छुपा होता है। उन्होंने कई प्रहसन के माध्यम से नाम की महिमा का बखान किया और कहा कि एक बार किसी घर में चोर घूस गया और बूढ़ी मां चिल्लाने लगी- नारायण-नारायण। बेटा नारायण तो नहीं आया, लेकिन शोरगुल सुनकर पड़ोस के कई लोग आये और चोर भाग गया। नारायण किसी न किसी रूप में अपने भक्तों की मदद अवश्य करते हैं। उन्होंने और कई प्रहसनों के माध्यम से नारायण की महिमा का महत्व समझाया।

    श्री अजामिल उपाख्यान और नरसिंह अवतार का वर्णन

    आचार्यश्री मृदुलकांत शास्त्री ने श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिन श्री अजामिल (ब्रम्ह तत्व से मिलन) और भगवान नरसिंह अवतार का विस्तार से वर्णन किया और कहा कि मनुष्य के जीवन को धन्य बनाने के लिए भक्ति जरूरी है। भागवत पुराण में श्रीअजामिल का वर्णन आता है। आचार्यश्री ने कहा कि भगवान के दिव्य नामों के उच्चारण से ही पापियों के भी पाप करने की प्रवृत्ति से छुटकारा मिल जाता है। उन्होंने भगवान श्री नरसिंह के पूण्य प्रताप का भी बड़े मार्मिक ढंग से प्रहसनों के माध्यम से वर्णन किया और कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान कई रूपों में अवतार लेते हैं। भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए भगवान नारायण ने नरसिंह का अवतार लिया और हिरण्यकश्यपु का वध कर पूरी दुनिया को संदेश दिया कि अत्याचार का नाश अवश्य ही होता है। भगवान अपने भक्तों की रक्षा हर हाल में करते ही हैं।

    नरसिंह अवतार की झांकी ने सबका मन मोहा

    कथा स्थल पर आज तृतीय दिन भगवान नरसिंह अवतार का वर्णन किया गया, साथ ही भगवान नरसिंह अवतार की भव्य झांकी ने सबका मन मोह लिया। किस तरह हिरण्यकश्यपु का वध करते हुए भक्त प्रहलाद और ध्रुव को गोद में बिठाकर उनकी सुरक्षा की और सभी युग में इन्हें अजर-अमर कर दिया। भगवान का नाम लेने से ही मनुष्य का जीवन भवतारिणी पार कर लेता है और स्वर्ग में स्थान मिलता है।

    कल वामनअवतार, श्रीराम चरित्र, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
    श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिन 07 सितंबर को आचार्यश्री मृदुलकांत शास्त्री महाराज द्वारा वामन अवतार, श्रीराम चरित्र, श्रीकृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव के बारे में संगीतमय प्रवचन देंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    विधायक फूल सिंह राठिया की पहल से पुरेना में विकास की नई सौगात, भूमिपूजन कार्यक्रम में दिखा उत्साह

    April 17, 2026

    वेदांता पावर प्लांट हादसा – पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित, जांच कमेटी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

    April 16, 2026

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल नई दिल्ली, ने दसवीं की परीक्षा परिणाम घोषित की-डीएव्ही कोरबा का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

    April 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    विधायक फूल सिंह राठिया की पहल से पुरेना में विकास की नई सौगात, भूमिपूजन कार्यक्रम में दिखा उत्साह

    By Ramesh VermaApril 17, 20260

    0 कंवर और बिंझवार समाज को मिली सौगात, विधायक फूल सिंह राठिया ने किया भूमिपूजन…

    वेदांता पावर प्लांट हादसा – पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित, जांच कमेटी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

    April 16, 2026

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल नई दिल्ली, ने दसवीं की परीक्षा परिणाम घोषित की-डीएव्ही कोरबा का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

    April 16, 2026

    दर्री केनाल में तैरती मिली अज्ञात युवक की लाश,शव को गया निकाला बाहर

    April 16, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,721)
    • छत्तीसगढ़ (161)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.