Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    एल्युमिनियम ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    September 22, 2026

    Shivay Hospital Korba: डॉ. नागेंद्र बागरी की निगरानी में 600 ग्राम के नन्हे योद्धा ने जीती जिंदगी की जंग, 90 दिन NICU के बाद 2.070 किलो होकर घर जाने को तैयार

    September 21, 2026

    नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»और कितनी दुर्घटनाओं का निगम एवं जिला प्रशासन कर रहा इंतजार, राताखार रोड का चौड़ीकरण तत्काल कराया जाए – सपना चौहान
    कोरबा

    और कितनी दुर्घटनाओं का निगम एवं जिला प्रशासन कर रहा इंतजार, राताखार रोड का चौड़ीकरण तत्काल कराया जाए – सपना चौहान

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaMarch 19, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 राताखार रोड में आज हुई तीसरी सड़क दुर्घटना

    कोरबा,जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर की अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज राताखार मार्ग पर हुई तीसरी दफा सड़क दुर्घटना इस बात का प्रमाण है कि राताखार के उस रोड का चौड़ीकरण अत्यंत जरूरी है। इसके बावजूद न तो निगम प्रशासन, न ही जिला प्रशासन इस विषय पर संवेदनशील है। विदित हो कि इसके पूर्व 1 जनवरी 2025 को उक्त सड़क में हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना से आक्रोशित व्यक्तियों ने ट्रक को आग के हवाले कर आंदोलन किया था। उसके बाद जिला प्रशासन के तरफ से सड़़क चौड़ीकरण के लिए लिखित में आश्वासन दिया गया था कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कर लिया जायेगा लेकिन आज तक कोई ठोस समाधान नही निकल पाया। इसके पूर्व में भी इसी सड़क से हुई दुर्घटना में एक महिला की जान जा चुकी है। इसके बाद भी प्रशासन गहरी नींद सोया हुआ है।
    कोरबा में आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में निर्दाेष लोगों की जान जा रही है। श्रीमती चौहान ने बताया कि राताखार चौक से नहर पूल तक सी.सी. रोड निर्माण / चौडीकरण कार्य हेतु 2.00 करोड़ की राशि निगम की मेयर इन कांसिल से पारित कर 15वें वित्त आयोग मद से कार्य कराये जाने हेतु भेजा गया था, जिसे नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 23.02.2024 को स्वीकृत कर आयुक्त को प्रेषित कर दिया था। जिसे तत्कालीन आयुक्त ने जानबूझकर आगे नहीं बढ़ायी। श्रीमती चौहान ने बताया की तत्कालीन आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई द्वारा उक्त कार्य को अनावश्यक एवं अनुपयोगी बताकर एम आई सी में पारित प्रस्ताव की अवहेलना करते हुए कार्य को निरस्त करने की अनुशंसा कर दिया गया था जो की अवैधानिक है।
    तत्कालीन आयुक्त के इस फरमान से क्षुब्ध होकर वार्ड पार्षद रवि चंदेल ने माननीय उच्च न्यायालय में सड़क निर्माण व चौडीकरण कराने के लिए याचिका दायर किया था। मा. उच्च न्यायालय को जवाब प्रस्तुत करते हुए तत्कालीन आयुक्त सुश्री ममगई के तरफ से भ्रमित जानकारी देते हुए बताया गया कि उक्त सड़क निर्माण कराये जाने से अनेकों झुग्गी झोपडी को विस्थापित कर उचित मुआवजा देना पड़ेगा, जबकि उक्त स्थल पर ना तो झुग्गी झोपड़ी को विस्थापित करना पड रहा था और ना ही किसी प्रकार के मुआवजा का प्रकरण बन रहा था। श्रीमती चौहान ने बताया कि उक्त स्थल पर उस समय तत्कालीन आयुक्त द्वारा कोरबा वासियों के हित का ध्यान रखा होता एवं सड़क चौड़ीकरण का कार्य करवा दिया गया होता तो आये दिन जो सड़क दुर्घटना घटती रहती है, वह नहीं घटती।
    श्रीमती चौहान ने ऐसे अधिकारियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी अपना गुडवील बनाने तथा प्रमोशन के कारण जनहित एवं जनमानस की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने से बाज नहीं आते। ऐसे अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही होनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    एल्युमिनियम ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    September 22, 2026

    Shivay Hospital Korba: डॉ. नागेंद्र बागरी की निगरानी में 600 ग्राम के नन्हे योद्धा ने जीती जिंदगी की जंग, 90 दिन NICU के बाद 2.070 किलो होकर घर जाने को तैयार

    September 21, 2026

    नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    एल्युमिनियम ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    By Ramesh VermaSeptember 22, 20260

    कोरबा, भारत जब 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने और वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप…

    Shivay Hospital Korba: डॉ. नागेंद्र बागरी की निगरानी में 600 ग्राम के नन्हे योद्धा ने जीती जिंदगी की जंग, 90 दिन NICU के बाद 2.070 किलो होकर घर जाने को तैयार

    September 21, 2026

    नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 20, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने आयोजित की ‘हनुमान अंश’ की विशेष फ्री स्क्रीनिंग, पत्रकारों ने परिवार संग उठाया आनंद

    September 19, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (2,931)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.