Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    May 1, 2026

    बालको ने संयंत्र में रासायनिक रिसाव पर मॉक ड्रिल का किया सफल आयोजन

    April 29, 2026

    CG BREAKING:तीहरे हत्याकांड में 6 साल बाद आया फैसला: आरोपी रवि शर्मा को मृत्युदंड

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»ऐतिहासिक जीत के साथ नागेन्द्र श्रीवास बने कोरबा प्रेस क्लब के सचिव
    कोरबा

    ऐतिहासिक जीत के साथ नागेन्द्र श्रीवास बने कोरबा प्रेस क्लब के सचिव

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJune 15, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा,प्रदेश के सबसे अव्वल प्रेस क्लब माने जाने वाले कोरबा प्रेस क्लब के लिए द्विवर्षीय प्रबंध कार्यकारिणी-2024-26 के लिए हुए प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में सबसे अहम सचिव के पद पर अब तक के सर्वाधिक मतों से नागेन्द्र श्रीवास ने ऐतिहासिक जीत हासिल की।
    सचिव पद के लिए दो उम्मीदवार नागेन्द्र श्रीवास और धीरज दुबे के बीच मुकाबला हुआ। मतगणना से पहले तक दोनों उम्मीदवार के बीच कांटे का टक्कर बताया जा रहा था। लेकिन मतगणना में चौकाने वाला परिणाम आया जिसमें कुल पड़े 168 मत में
    नागेन्द्र श्रीवास को 120 मत मिले, जबकि धीरज दुबे को 48 मत मिले। कोरबा प्रेस क्लब के इतिहास में पहली बार है जब किसी भी पद पर 2 उम्मीदवार के बीच टक्कर में ढाई गुना के अंतर से जीत हुई है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए उन्हें प्रेस क्लब परिवार ने बधाई दी। सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने अपनी जीत के बाद प्रेस क्लब परिवार का आभार जताया।

    वरिष्ठ पत्रकार मनोज शर्मा बने संरक्षक

    कोरबा प्रेस क्लब के नए संरक्षक
    मनोज शर्मा बने। उनके और नौशाद खान के बीच कड़ी टक्कर थी। मनोज शर्मा 7 मतों से विजयी रहे। मनोज शर्मा को 87 एवं नौशाद खान को 80 मत मिले। मनोज शर्मा दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ रह चुके है, पिछले दिनों वे सेवानिर्वित हुए है।

    चौथी बार अध्यक्ष बने राजेन्द्र जायसवाल
    कोरबा प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष के रूप में राजेन्द्र जायसवाल निर्वाचित हुए। तीन प्रत्याशी के बीच हुए मुकाबले में राजेन्द्र जायसवाल को 84 एवं मनोज ठाकुर को 80 मत मिले,वहीं हरिराम चौरसिया को 3 मत मिले। इस तरह राजेन्द्र जायसवाल 4 मतों से विजयी घोषित किये गए। राजेन्द्र जायसवाल पत्रकार गृह निर्माण समिति के भी अध्यक्ष एवं देशबंधु के ब्यूरो चीफ है

    रामेश्वर ठाकुर को फिर से उपाध्यक्ष का जिम्मा

    उपाध्यक्ष के लिए रामेश्वर ठाकुर (राजू)विजयी घोषित हुए। उपाध्यक्ष पद पर 5 प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें रामेश्वर ठाकुर को 67, अनूप जायसवाल को 17, पुरूषोत्तम दुबे को 50, शत्रुहन साहू को 2 एवं विजय दुबे को 29 मत मिले।

    ई. जयन कोषाध्यक्ष व रघुनंदन सोनी उप सचिव निर्वाचित

    कोषाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें ई. जयन को 88 एवं रंजन प्रसाद को 78 मत हासिल हुए। इस तरह ई. जयन कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उपसचिव के लिए रघुनंदन सोनी 75 मतो के साथ विजयी घोषित किये गए। रमेश वर्मा को 68 एवं तोपचंद बैरागी को 21 मत हासिल हुए।

    शाह, असलम और नीलम बने कार्यकारिणी सदस्य

    क्लब के कार्यकारिणी सदस्य के 3 पद पर क्रमश: राजकुमार शाह 69, शेख असलम 61 एवं नीलम पड़वार ने 51 मत हासिल करके कब्जा कर लिया। इस पद के लिए 9 लोग मैदान में थे। जितेन्द्र हथेल को 23, लक्ष्मण महंत को 38, मधु डिडवानिया को 28, मनोज यादव को 49, नीलम पड़वार को 51, प्रीतम जायसवाल को 30, राजकुमार शाह को 69, शेख असलम को 61, उमेश यादव को 34 मत हासिल हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    May 1, 2026

    बालको ने संयंत्र में रासायनिक रिसाव पर मॉक ड्रिल का किया सफल आयोजन

    April 29, 2026

    कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल उपचार जारी

    April 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    By Ramesh VermaMay 1, 20260

    कोरबा,छत्तीसगढ़ को ‘भारत का धान का कटोरा’ कहा जाता है। धान यहां की मुख्य फसल…

    बालको ने संयंत्र में रासायनिक रिसाव पर मॉक ड्रिल का किया सफल आयोजन

    April 29, 2026

    CG BREAKING:तीहरे हत्याकांड में 6 साल बाद आया फैसला: आरोपी रवि शर्मा को मृत्युदंड

    April 29, 2026

    कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल उपचार जारी

    April 28, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,736)
    • छत्तीसगढ़ (163)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.