कोरबा

हसदेव नदी में नहाने उतरे दो व्यक्तियों में एक लापता

कोरबा,इस संबंध में अभीतक अधिकृत तौर पर कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई हैं लेकिन बताया जा रहा हैं की कोरबा जिले के मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत हसदेव पुल के पास दो दोस्त नहाने के लिए हसदेव नदी में उतरे थे, जिसमें से एक तेज बहाव में लापता हो गया हैं। जिसे ढूंढने पुलिस व गोताखोर की टीम घटनास्थल पर पहुंची हुई है।
बताया जा रहा हैं की बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र लोधीपारा निवासी सिद्धार्थ ताम्रकार पिता सीताराम ताम्रकार उम्र लगभग 35 वर्ष और डॉ. ऋषभ आग्रवाल रायपुर निवासी दोनो दोस्त अपनी कार से मैनपाट गए हुए थे। वे दोनों मैनपाट से लौट रहे थे। तब लौटते वक्त मोरगा हसदेव पुल के पास नहाने उतर गए, जिसमें सिद्धार्थ ताम्रकार गहरे पानी में चले गए जिसके बाद से वे लापता हैं। डॉ. ऋषभ आग्रवाल ने अपने स्तर पर उन्हें ढूढने बहुत कोशिश की, थक-हार कर मोरगा पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय के अलावा बिलासपुर से गोताखोर टीम घटनास्थल पर पहुंची हुई है। उन्हें ढूढने का प्रयास जारी हैं।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button