कोरबा

स्व. बिसाहू दास महंत का 46 वां पुण्यतिथि आज, घंटाघर में कार्यक्रम आयोजित

कोरबा,पृथक छत्तीसगढ़ एवं बांगोबांध की स्वप्न दृष्ट्रा, हाथ करधा से निर्मित कोसा वस्त्र उद्योग को अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने वाले सदभावना और सहिष्णुता के लोकप्रिय राजनेता स्व. बिसाहू दास महंत जी का 46 वां पुण्यतिथि कार्यक्रम घण्टाघर कोरबा के समीप स्थित स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति उद्यान में मनाया जावेगा।
      उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल एवं श्रीमती सपना चौहान ने बताया कि दिनांक 23 जुलाई 2024, दिन- मंगलवार को सुबह 11.30 बजे निहारिका रोड कोरबा में निर्मित बिसाहू दास महंत स्मृति उद्यान में मनाया जावेगा।
      अध्यक्ष द्वय ने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, इंटक, सेवादल, पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, कांग्रेस संगठन के समस्त प्रकोष्ठ, मोर्चा संगठन विभाग के पदाधिकारी सहित ब्लाक, जोन, वार्ड व बूथ अध्यक्षगण एवं सदस्यगणों को आमंत्रित किया है।
      श्री जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक फुलसिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर, मोहित केरकेट्टा, महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button