कोरबा
महिला आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय के पति नवीन उपाध्याय का हुआ निधन

0 कुछ दिनों से चल रहे थे बीमार
कोरबा , जिला नगर निगम की पूर्व पार्षद, महिला आयोग की सदस्य सह वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती अर्चना उपाध्याय के पति नवीन उपाध्याय का निधन हो गया हैं। 65 वर्षीय नवीन उपाध्याय का 16 अप्रैल बुधवार को प्रातः 11:00 बजे पौड़ीबहार मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार नवीन उपाध्याय को 5 दिन पूर्व रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था वह लीवर की बीमारी से ग्रसित बताये जा रहे थे। लंबे अरसे से उनका इलाज चल रहा था। सरल, सहज, शांत, मृदभासी नवीन उपाध्याय के निधन की खबर मिलने पर उपाध्याय परिवार के शुभचिंतकों सहित नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।























