कोरबा

महापौर राजकिषोर प्रसाद ने किया गांधी चौक पर ध्वजारोहण


कोरबा,जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गांधी चौक कोरबा में गणतंत्र दिवस का पर्व धुमधाम से मनाया गया। महापौर राजकिशोर के मुख्य आतिथ्य में गांधी चौक पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर मात्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रगान गाया गया तथा मुख्य अतिथि राजकिशोर प्रसाद ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के संदेश को पढ़कर सुनाया और देश की आजादी के वीर शहीदो को याद करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर नगर पालिक निगम सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष (शहर) सपना चौहान, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष (ग्रामीण) सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, ब्लाक अध्यक्ष संतोष राठौर, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष हरीश परसाई, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, महेंद्र सिंह चौहान, अश्वनी कुमार पटेल, रामगोपाल यादव, रवि खुंटे, समसुद्दीन, मुस्लिम खान, समारू लाल बरेठ, मनीष शर्मा सहित अनेको कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button