कोरबा

दशहरा त्योहार को लेकर यातायात पुलिस की विशेष व्यवस्था डायवर्सन और पार्किंग मैप जारी, देखिए वीडियो

0 सुबह 5 से रात 12 बजे तक रहेगा भारी वाहन का आना प्रतिबंधित

कोरबा, कल दिन शनिवार को दशहरा त्योहार मनाया जाना है जिसके लिये  प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के निर्देशन पर शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाये जाने के उद्देश्य से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

यातायात पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक अलग से व्यवस्था कर रखी है आज से ही जिले के अलग-अलग विभिन्न चौक चौराहों पर यातायात पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात नजर आते दिखाई दी त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है

जिसमें सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी और कर्मचारी, यातायात बल, नगर सैनिक व वन कर्मी मिलाकर 300 से ज़्यादा अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है।

पुलिस के द्वारा एक मैप जारी किया गया है जिसमें बताया गया है की बडी गाडी सुबह 05 बजे से रात 12 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगी। जिसके लिये निम्न डायवर्सन पॉइंट लगाया गया है।

पार्किंग स्थल

  1. ब्लूबर्ड स्कूल।
  2. कल्पतरू तिराहा।
  3. घंटाघर ओपन थियेटर।
  4. बुधवारी सर्कस मैदान।
  5. जैन चौक पार्किंग।
  6. आरामशीन रोड।
  7. मल्टी स्टोरी पार्किंग।

डायर्वसन मार्ग छोटी गाडियो व बस के लिए

  1. बरबसपुर से बालको, दर्री, कटघोरा होते हुये बिलासपुर मार्ग।
  2. ईमलीडुग्गु रेल्वे स्टेशन, मानिकपुर मार्ग।
  3. गुरूघासीदास तिराहा से मानिकपुर, रेल्वे स्टेशन मार्ग ।
  4. एस.सी.सी. पेट्रोल पम्प से राताखार, प्रगतिनगर, दर्री, कटघोरा मार्ग ।
  5. कोसाबाडी चौक से।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button